15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिन बच्चों ने भाग लिया था उन बच्चों को सर्टिफिकेट के माध्यम से समानित किया गया और इसमें योगिंदर (योगी) ,अवधेश मिश्रा ,धर्मेन्द्र शाह ,राकेश जी और सभी लोगो का समर्थन मिला था
डाबरी एक्सटेंशन नज़दीक लांबा पब्लिक स्कूल के पास पूजा के घर में परसों रात में आग लगी।जिसे इंडिया टाइम्स न्यूज़ 24 के प्रवीण सोलंकी के द्वारा दिखाया गया।उसके बाद जन सेवा समर्पण ट्रस्ट के द्वारा उस परिवार सहायता किया गया है। समाज के प्रबुद्ध लोगों से निवेदन है कि ऐसे कार्यों में ऐसे परिवार को जो भी सहायता करने का प्रयास करें।🙏🙏
भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन पर, उनके द्वारा दिये गये गीता के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें। उनके प्रेम और स्नेह से भरे इस पावन दिन पर, आपकी जिंदगी में भी सुख, शांति और समृद्धि का आगमन हो। इस खास अवसर पर, आपके जीवन की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हों।
राम नवमी की शुभकामनाएं! जन सेवा समर्पण ट्रस्ट की ओर से आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर, हम भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं। भगवान राम की कथा हमें सत्य, न्याय, और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करें। जन सेवा समर्पण ट्रस्ट की ओर से हम आप सभी को राम नवमी की शुभकामनाएं देते हैं और आपके जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि की कामना करते हैं। धन्यवाद, जन सेवा समर्पण ट्रस्ट